Chrome की ये खामी लीक कर देगी आपकी निजी जानकारी, तुरंत करें ये काम

Google Chrome Flaw Can Leak Your Private Data — Update Your Browser Immediately: CERT-In Warning

अगर आप गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह खबर जरूरी है. CERT-In के अनुसार, किसी भी तरह की हैकिंग और डिटेल्स लीक होने की परेशानी से बचने के लिए आपको तुरंत एक जरूरी काम करना होगा, चलिए जानते हैं क्या.

नई दिल्ली: भारत की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने गूगल क्रोम डेस्कटॉप वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है. एडवाइजरी के अनुसार, क्रोम के पुराने वर्जन में कई गंभीर सिक्योरिटी खामियां हैं, जिनका इस्तेमाल हैकर्स कर रहे हैं. इन खामियों की मदद से हैकर्स आपके कंप्यूटर पर हमला कर सकते हैं.

हैकर्स के लिए यह काम काफी आसान हो जाएगा। जैसे ही आप एक फेक या इन्फेक्टेड वेबसाइट पर जाएंगे, हैकर्स आपके सिस्टम पर कंट्रोल हासिल कर लेंगे. इससे आपका निजी डाटा समेत सभी जानकारी चोरी हो सकती है। हैकर्स आपकी सिक्योरिटी सेटिंग्स को बायपास कर सकते हैं. बता दें कि यह समस्या Windows, macOS और Linux कंप्यूटर पर Google Chrome इस्तेमाल करने वालों को प्रभावित करती है.

कहां-कहां पाई गईं ये सिक्योरिटी खामियां:

  • V8 (क्रोम का जावास्क्रिप्ट इंजन) में टाइप कन्फ्यूजन

  • सिस्टम मेमोरी में यूज-आफ्टर-फ्री एरर

  • मीडिया और यूजर इंटरफेस कंपोनेंट्स में समस्याएं

  • क्रोम एक्सटेंशन में पॉलिसी बायपास

आपकी एक गलती पड़ेगी भारी:

इन खामियों की मदद से हैकर्स को आपके कंप्यूटर पर अपना कोड चलाने, हायर-लेवल परमिशन पाने और चुपके से आपकी फाइलों या पर्सनल डाटा को एक्सेस करने की अनुमति मिल जाती है. आपकी एक गलती यानी किसी भी मैलिशियस वेबसाइट पर जाना, इस हमले का कारण बन सकती है.

किन लोगों को है खतरा?

यह चेतावनी Windows, Mac और Linux पर सभी क्रोम डेस्कटॉप यूजर्स को प्रभावित करती है, खासकर उन लोगों को जो ब्राउजर के पुराने वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं.

  • Windows और Mac पर वर्जन 136.0.7103.113/.114 से पहले

  • Linux पर वर्जन 136.0.7103.113 से पहले

कैसे पहुंच सकता है आपको नुकसान:

  • आपके कंप्यूटर का रिमोट कंट्रोल ले सकते हैं

  • आपके ब्राउजर या सिस्टम को क्रैश कर सकते हैं

  • प्राइवेट या सेंसिटिव जानकारी चुरा सकते हैं

  • मैलिशस एक्सटेंशन या मैलवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं

आपको क्या करना चाहिए:

CERT-In सभी यूजर्स को गूगल क्रोम अपडेट करने की सलाह देता है. इसके लिए आपको क्रोम ओपन करना होगा. फिर सेटिंग्स ओपन करनी होंगी. सेटिंग्स जाकर कार अबाउट क्रोम पर जाएं। यहां से अपडेट को इंस्टॉल करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *