Russian Influencer: कोई नहीं चिल्लाता सब्जी सब्जी सब्जी… 4 साल भारत में रहने के बाद रूस लौटीं इंफ्लूएंसर

Russian Influencer Misses India After Returning Home: “No One Shouts Sabzi Sabzi Here!” Viral Video Wins Hearts

Russian Influencer: एक मशहूर इंफ्लूएंसर क्रिस्टिना पिछले चार सालों से हिंदुस्तान में रह रही थीं। वो हाल ही में अपने देश रूस वापस लौटी हैं जहां उन्हें भारत की काफी याद आ रही है।

Viral Video: भारतीय संस्कृति और रहन-सहन को अब धीरे-धीरे विदेशी लोग भी अपनाने लगे हैं। सोशल मीडिया पर क्रिस्टिना नाम की एक मशहूर इंफ्लूएंसर है जो पिछले चार सालों से हिंदुस्तान में रह रही थीं। वो हाल ही में अपने देश रूस वापस लौटी हैं जहां उन्हें भारत की काफी याद आ रही है।

क्रिस्टिना का इंस्टाग्राम पर Koko in India के नाम से एक हैंडल है जिसपर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो भारत में एक रूसी महिला होने के नाते अपना एक्सपीरियंस शेयर करती थीं जिस पर मिलियन में व्यूज आते थे। अब उन्होंने रूस लौटकर मजाकिया अंदाज में बयां किया है कि वो भारत की कौन-कौनसी चीजें मिस कर रही हैं।

Russian Influencer: भारत को मिस कर रहीं रूसी महिला

क्रिस्टिना ने एक मजेदार वीडियो अपलोड किया है जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसमें वो हिंदी में बात करते हुए अपना दुखड़ा साझा कर रही हैं। इस वीडियो को 75 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

वो वीडियो में सुबह उठते ही बताती हैं कि 4 साल भारत में रहने के बाद रूस आना कैसा लगता है। क्रिस्टिना कहती हैं- ‘सब्जी मेरे घर तक नहीं आती और कोई नहीं चिल्लाता सब्जी सब्जी सब्जी’। आगे वो वीडियो में पोछा लगा रही हैं और बोलती हैं- ‘मेरी प्यारी सफाई औरत नहीं है, अब मैं मिठाई किसे खिलाऊंगी’।

क्रिस्टिना को याद आई भारत की गर्मी

क्रिस्टिना वोदका पी रही थीं और दुखी चेहरा बनाते हुए कहती हैं- ‘मसाला चाय भी मेरी जिंदगी में नहीं है, केवल मसाला वोदका है’। कोको आगे सुपरमार्केट में फल और सब्जियां खरीदने पहुंचीं और बोलीं- ‘ताजा फल नहीं मिल रहे, कैसे मैं भारतीय आम और केले के बिना रहूंगी?’

और तो और, क्रिस्टिना रूस जाकर कचरा वाले भैया को भी मिस कर रही हैं। उन्होंने वीडियो में कहा- ‘कूड़ा वाले भैया मेरे दरवाजे पर नहीं आते और घंटी नहीं बजाते, मैं बहुत मिस कर रही हूं’। रूस का मौसम अब क्रिस्टिना को भा नहीं रहा और वो इतनी ठंड में भारत को काफी याद कर रही हैं। उन्होंने कहा- ‘सूरज नहीं है, विटामिन डी कहां से लाऊं?’

उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। खासतौर पर भारतीयों के बीच तो ये हिट हो चुका है। एक ने कमेंट किया- ‘भारत और रूस में डस्टबिन का हाल सेम ही है’। तो दूसरे ने लिखा- ‘हे भगवान, इतना अंतर’। बहुत से लोग उनके शब्दों को रिपीट करते हुए ही कमेंट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *