Ayushmann Khurrana on Upcoming Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म थामा (Thamma) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आयुष्मान खुराना इस फिल्म में एकदम अलग ही अवतार में नजर आए हैं। इस मूवी के अलावा अभी हाल ही में आयुष्मान खुराना का नाम सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की फिल्म से जुड़ा था। इन सब के बीच आयुष्मान खुराना का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान खुराना ने अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान खुराना ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या खुलासे किए हैं।
आयुष्मान खुराना ने सूरज बड़जात्या की फिल्म पर कही ये बात
एक्टर आयुष्मान खुराना एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह आयुष्मान खुराना का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। Pinkvilla को दिए इंटरव्यू में आयुष्मान खुराना ने सूरज बड़जात्या संग अपकमिंग मूवी पर चुप्पी तोड़ी। राजश्री प्रोडक्शन्स वाली अपकमिंग फिल्म को कन्फर्म करते हुए आयुष्मान ने कहा, ‘सूरज बड़जात्या बचपन का प्यार है । उनकी जो पारिवारिक फिल्में देखकर हम बड़े हुए हैं। और मैं तो मजाक में बोलता हूं कि मैं नया प्रेम हूं, प्रेम से बोलो जय माता की। हम नॉर्थ वाले तो ऐसे ही बोलते हैं।’ फिर उन्होंने बड़ा अपडेट दिया और बताया कि ‘मुझे खुशी है कि फिल्म कर रहा हूं। अच्छी बात ये है कि थोड़ा मैं उनकी तरफ आया हूं, थोड़ा वो मेरी तरफ आए हैं। वो ऐसी फिल्म है जिसमें बहुत कुछ कहने को है। नॉर्मली सूरज सर की फिल्म में सिर्फ फैमिली एंटरटेनर होता है, लेकिन इसमें बिना प्रीची हुए एक अच्छा सा मैसेज भी है। ये मेरे कोर से रेजोनेट करता है, मैं सच में खुश हूं कि सूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम का रोल कर रहा हूं।’
आयुष्मान खुराना और भी फिल्मों से मचाएंगे धमाल
आयुष्मान खुराना ने इस इंटरव्यू के दौरान अपनी और भी अपकमिंग मूवीज के बारे में खुलासा किया। आयुष्मान खुराना ने बताया कि उनके पास अभी एक करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म है। इसके अलावा वो पोशम पा और YRF वाली अगली फिल्म में भी धमाल मचाने वाले हैं।
