Bigg Boss 19Salman Khan Bashed Ashnoor Kaur: सलमान खान के धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 19’ ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ‘बिग बॉस1 9’ में कंटेस्टेंट्स का गेम आए दिन नया रुख लेता हुआ नजर आता है। सलमान खान के धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 19’ में इस सप्ताह जमकर घमासान हुआ। ये घमासान शुरू हुआ अशनूर कौर और अभिषेक बजाज द्वारा नियम तोड़ने की वजह से। दरअसल, ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) में दिखाया गया कि पूल में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज ने बगैर माइक के फुसफुसाकर बात की। यहां तक कि बिग बॉस के लाख मना करने के बाद भी दोनों नहीं रुके। बाद में दोनों ने ये तक चिल्लाकर कहा कि अब तो बात हो गई। उनकी वजह से बाकी घरवालों पर मुसीबत टूट पड़ी और वे सभी एक साथ घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए।
‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की इस हरकत पर अब सलमान खान ने भी उन्हें लताड़ लगाई है। उनसे जुड़ा प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान खान ने दोनों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “ये जो उल्लंघन था, लगातार चेतावनी मिलने के बाद भी जारी रखना। और फिर ढिंढोरा पीटना कि हो गई हमारी बात। अब ये पूरा देश जानना चाहता है कि आप दोनों ने आखिर क्या बात की है।” सलमान खान की बातों पर अभिषेक बजाज ने कहा कि ऐसी कोई भी बात नहीं थी। लेकिन उन्हें करारा जवाब देते हुए सलमान खान ने कहा, “हां हां, आपका रिएक्शन था कि मैं ऐसा ही हूं, ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत है। अगर ये ताकत है तो कमजोरी क्या होगी। आप दोनों की वजह से आज कोई घर से चला जाएगा।”
‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) में अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की गलती की वजह से घरवालों के बीच भी तनातनी होने लगी। को-कंटेस्टेंट्स ने अशनूर कौर और अभिषेक बजाज पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान, अभिषेक और अशनूर को क्या पाठ पढ़ाते हैं।
