जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों का अभियान, मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

Kupwara Encounter

जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबह, 8 नवंबर को, कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में ‘ऑपरेशन पिंपल’ के तहत भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर श्रीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। यह अभियान 7 नवंबर को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था, जब सुरक्षाबलों को एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश की सूचना मिली थी।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार सुबह कुपवाड़ा जिले में ‘ऑपरेशन पिंपल’ के तहत सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया था।

भारतीय सेना की चिनार कोर ने अपने एक्स अकाउंट पर बताया कि 7 नवंबर 2025 को घुसपैठ की कोशिश से जुड़ी सूचना एजेंसियों से प्राप्त हुई थी। इसी आधार पर केरन सेक्टर में संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया।

अभियान के दौरान सतर्क जवानों ने संदिग्ध हलचल देख आतंकियों को ललकारा, जिस पर उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया। क्षेत्र में अभी भी गोलीबारी जारी है।

मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. चिनार कोर ने एक अन्य पोस्ट में कहा गया कि चल रहे अभियान में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है. इलाके की तलाशी जारी है.

अधिकारियों के मुताबिक, आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद भारतीय सेना की सहायता से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छत्रू इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया. इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. यह तलाशी अभियान तड़के सुबह शुरू किया गया. तलाशी अभियान के दौरान ही बाद ही सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *