मामूली झगड़े के बाद 17 साल के लड़के ने गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

17-Year-Old Boy Sets Girlfriend on Fire After Minor Argument; Girl in Critical Condition

महाराष्ट्र के ठाणे में एक नाबालिग लड़के ने अपनी 17 वर्षीय प्रेमिका को घर में आग लगा दी, जिससे वह 80% तक जल गई। कपूरबावड़ी इलाके की इस घटना में, लड़की की हालत गंभीर है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे से एक दर्दनाक खटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़के ने विवाद के बाद कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को उसके ही घर में आग लगा दी। इससे 17 वर्षीय लड़की लगभग 80% तक जल गई है। नाबालिग लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है

दरअसल, यह मामला ठाणे के कपूरबावड़ी इलाके का बताया जा रहा है। 17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने अपनी 17 वर्षीय महिला मित्र को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा कि जब लड़की घर में अकेली थी, तभी अचानक उसके घर से धुआं निकलने लगा। इस दौरान जब परिजन मौके पर पहुंचे त लड़की जल रही थी और उसका दोस्त घर के अंदर ही मौजूद था।

दोनों में पहले से चल रहा था विवाद

कपूरबावड़ी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीण माने ने बताया कि 17 साल के आरोपी, लड़की का दोस्त था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उस पर हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह हमला कथित तौर पर दोनों के बीच ‘पहले हुए झगड़े’ के कारण किया गया। उन्होंने बताया कि किशोर ने लड़की के घर जाकर कथित तौर पर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और उसे आग लगा दी।

80 फीसदी जली लड़की

इस घटना में लड़की 80 फीसदी जल गई। फिलहाल लड़की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि लड़की के बयान के बाद ही घटना के पीछे का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा।

हिरासत में आरोपी

कपूरबावड़ी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीण माने ने बताया कि 17 वर्षीय आरोपी, किशोरी का दोस्त था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उस पर हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। (एजेंसी के इनपुट के साथ)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *